Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना रुन्नीसैदपुर क्षेत्र के थुम्मा-गैघट स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप हुई। मृतक की पहचान थुम्मा पंचायत के शम्भूनगर गांव निवासी शंकर महतो के 27 वर्षीय पुत्र धीरज महतो के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय छोटन कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरज की पत्नी ने हाल ही में रुन्नीसैदपुर के एक निजी अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया था। परिवार के कुछ सदस्य अस्पताल में ही रहकर उसकी देखभाल कर रहे थे।
बताया जाता है कि रविवार को धीरज अपने साथी छोटन के साथ बाइक से अस्पताल में परिजनों के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान गैघट विश्वकर्मा मंदिर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में धीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को रुन्नीसैदपुर सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद धीरज महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल छोटन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर सूचना मिलने पर रुन्नीसैदपुर थाना के एसआई मृत्युंजय यादव एवं छोटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई करेगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play