Chatra News: याद ए हुसैन कान्फ्रेस का हुआ आयोजन – Live Hindustan

Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि । हंटरगंज प्रखंड के केदली कलां के रजा नगर बिहारी में शनिवार की रात याद ए हुसैन कांफ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। कांफ्रेस में अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राजीय उलमाए ए एकराम और शायर इस्लाम सहित स्थानीय मौलानाओं ने शिरकत किया।

इस एतिहासिक कान्फ्रेस ने हिंदू मुस्लिम सिख और ईसाई के एकता का संदेश दिया। कांफ्रेंस का शुभ आरंभ कुरान ए पाक कि तलावत से कारी मंसूर अहमद ने किया।कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता मौलाना जावेद अख्तर एवं संचालन हलचल सिवानी ने किया। इस मौके पर गंगा जमुनी तहजीब को सशक्त और मजबूत बनाने को लेकर कांफ्रेस के आयोजक मो सलीम सेठ के हाथों सामाजिक समरसता के अलंबरदार स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित गणमान्य लोगों को स्वागत किया। नेपाल से आये मौलाना इब्राहिम रजा ने कहा कि ऋग्वेद,सामवेद यजुर्वेद,अर्थवावेद और कुरान के सलकों के हवाले से मानवता का संदेश सभी ग्रंथों में दिया गया है। धार्मिक पुस्तकों को लोग पढ़ना छोड़ कर सिर्फ धार्मिक भावनाओं में लोग बह रहे हैं। जिससे मानवता की भावना से लोग भटक रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर की आकाशीय पुस्तकों की संख्या 128 है। जिसमें महान ग्रथों की संख्या उन्होंने ने चार बताया। उक्त धार्मिक ग्रंथों के साथ तौरेत, जब्बूर,इंजिल और कुरान भी है। संतान धर्म के उक्त चार महान ग्रंथों के अतिरिक्त महाभारत और रामायण की कथाएं भी मानवता का ही संदेश देती है।

मौलाना मुफ्ती इनामुल मिस्बाही ने अपने संबोधन में कहा नबी के नवासे हुसैन ने कर्बला के मैदान में जो महान शहादत पेश किया वह आज तक कोई दुसरा मिसाल पेश नही कर सका है। जो सब्र हुसैन ने पेश किया उसका का भी मिसाल दुनिया की किसी पुस्तक में नही मिलती है। यजीदी नबी के घराने और इस्लाम को समाप्त करना चाहते थे वह खुद ही मिट गए। इस मौके पर शायर दानिश रजा, रियाज अलाउदीन, नौशाद रजा, कारी मो मेराज अहमद बरकाती,ने अपने संबोधन और कविता के माध्यम से पुरी रात समा बांधे रखा। कांफ्रेंस को सफल बनाने में वकील खां, जमाल अहमद,पप्पू मिस्त्री,अताउल्लाह,शमीम अहमद,रफीक ,अब्दुल हफीज अमानुल्लाह सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाया।

फोटो 05 जुलाई चतरा 1- कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते इस्लामिक वक्ता

फोटो 05 जुलाई चतरा 2- जलसा में उपस्थित लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News