—विज्ञापन—
WWE Raw Results: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर शो में मौजूद नहीं थे. इसके बावजूद अन्य टॉप स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. बड़े चैंपियनशिप मुकाबले भी हुए. मेन इवेंट में हुए मैच ने सभी का दिल जीत लिया. शिकागो के फैंस ने भी अपने चहेते रेसलर्स को खूब चीयर किया. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रिपल एच ने शो को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
शो की शुरुआत बैकस्टेज से हुई. सैमी ज़ेन और कोडी रोड्स के बीच बातचीत हुई. वहां पर गुंथर ने आकर कोडी के ऊपर खतरनाक हमला कर दिया. कोडी के मुंह से खून निकलने लग गया था. वहां पर एडम पीयर्स और निक एल्डिस भी नज़र आए. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को लेकर बात की. रॉलिंस ने उनके ऊपर निशाना साधा और खूब बेइज्जती की. रॉलिंस ने क्लियर किया कि वो टाइटल हासिल करके रहेंगे. एलए नाइट ने दखलअंदाजी की. नाइट ने रॉलिंस को नीचा दिखाया. रॉलिंस ने कहा कि समरस्लैम में चैंपियन बनने के बाद वो नाइट को टाइटल के लिए मौका देंगे. रॉलिंस वहां से चले गए. इसके बाद जिमी उसो ने नाइट को पीछे से आकर जबरदस्त किक मारकर धराशाई किया. (Photo: WWE.com)
स्ट्रीट प्राफिट्स के मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस ने ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मैच में लोगन पॉल ने भी दखलअंदाजी की. उन्होंने ऑस्टिन को ब्रॉस नकल्स दिया. हालांकि, रेफरी ने देख लिया. लोगन ने दोबारा नकल्स दिया. डॉकिंस ने उसे पकड़ा. वो थ्योरी पर अटैक करने वाले थे लेकिन उन्हें मैक्सिकन डुप्री ने आकर लो-ब्लो लगा दिया. थ्योरी ने डॉकिंस को पिन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया. (Photo: WWE.com)
सोल रुका ने राकेल राड्रिगेज के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इस मैच में लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज ने दखलअंदाजी की. इन दोनों से निपटने के लिए इयो स्काई आईं. उन्होंने दोनों के ऊपर हमला किया. इसका फायदा रुका को मिला. उन्होंने राकेल को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और टाइटल रिटेन किया. (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर तारीफ की. उन्होंने ओबा फेमी पर निशाना साधा. हेमन ने कहा कि फेमी ने लैसनर से टक्कर लेकर गलती कर दी है. फेमी ने एंट्री की. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. फेमी ने कहा कि समरस्लैम में वो लैसनर के परिवार के सामने उनका बुरा हाल करेंगे. (Photo: WWE.com)
चैड गेबल और ड्रेगन ली का मुकाबला ईथन पेज और रुसेव से हुआ. मैच में चारों स्टार्स ने हदें पार कीं. रुसेव ने अपने एंकलेट सबमिशन मूव से मैच में जीत हासिल की. मैच के बाद भी गेबल और ली के ऊपर हमला हुआ. इन्हें बचाने के लिए जो हेंड्री आए. हालांकि, वो भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. रुसेव और पेज ने उनकी भी हालत खराब कर दी. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन ने टाइटल दांव पर लगाया. कोडी रोड्स की जगह सीएम पंक ने वापसी की. सैमी और पंक के बीच धमाकेदार मैच हुआ. फैंस ने पंक के नाम के खूब चैंट्स लगाए. दोनों स्टार्स ने अपने फिनिशिंग मूव लगाए. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. लगातार दोनों ने काउंटर किया. सैमी ने पंक को GTS और ब्ल थंडर बॉम्ब लगाया. इसके बावजूद पंक ने हार नहीं मानी. पंक ने अंत में सैमी को हैलुवा किक और GTS मूव लगाकर पिन किया और जीत हासिल की. पंक अब नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए. (Photo: WWE.com)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in