Etah News: कब्जा मुक्त भूमि नीव तोड़कर पुन: किया कब्जा, वीडियो वायरल – Live Hindustan

Etah News: सकीट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सहसपुर में कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर आरोपियों ने नींव उखाड़ कर पुन: कब्जा कर लिया। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना मलावन क्षेत्र के गांव सहसपुर में पांच जून को राजस्व-पुलिस विभाग टीम ने मलिखान सिंह एवं राम शकर की जमींन की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया गया था। कब्जा मुक्त होने पर वादी ने अपनी जगह में नींव भी लगा ली थी। कब्जा मुक्त होने पर भी पहले से कब्जादारों ने कानून की अवहेलना कर दी। एक माह बाद रविवार को गांव के ही देश मुख पुत्र महताव, मदनलाल पुत्र उदयवीर एवं संतोष पुत्र जगदीश ने परिवारीजनों साथ नींव को उखाड़ दिया।
झगड़े का वीडियो सोशल वायरल हो रहा है। नींव उखाड़ते समय वादी ने डायल 112 पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो के लोगों को थाना मलावन ले गई। मलिखान के पुत्र यतेन्द्र सिंह ने बताया कि काफी समय से गांव के ही लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा था। जिसको पांच जून को दो लेखपाल, कानून गो एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कराई थी। तब आरोपियों ने आसानी से कब्जा छोड़ दिया था। इसके बाद जमीन की नींव भरवा दी थी। रविवार को उन्हीं लोगों ने नींव को उखाड़ दिया है। मना करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो गए। आरोपित लोगों के विरुद्ध थाना मलावन पर तहरीर दी है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News