नक्सली डंप से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद – AajTak

Feedback
छत्तीसगढ़ के जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक व अन्य सामग्री के डंप की बरामदगी के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं.
पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त अहम इंटेलिजेंस के आधार पर थाना भेज्जी क्षेत्र के  ग्राम भंडारपदर व मुनुरकोंडा पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया गया.
अभियान के दौरान 24 अगस्त को ग्राम भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डंप का पता चला. संयुक्त टीम द्वारा डंप की सघन सर्चिंग करने पर ऑटोमेटिक हथियारों सहित विभिन्न देशी हथियार, बीजीएल लॉन्चर, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद करने में सफलता मिली है.
नक्सलियों के बरामद डंप सामाग्रियों का विवरण:
जिला सुकमा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार व अन्य नक्सल सामग्री के डंप की बरामदगी के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News