Darbhanga News: दरभंगा। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद महोत्सव संपन्न हो गया। 21 से 23 अगस्त तक आयोजित महोत्सव में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव में लड्डू गोपाल श्रृंगार, म्यूजिकल चेयर, पुश-अप, आर्म रेसलिंग, टेबल टेनिस, नॉन-फायर कुकिंग, पेंटिंग, चम्मच दौड़, फ्रॉग रेस, मॉडलिंग, चाइल्ड रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस, हाउजी, सोलो डांस सहित अनेक मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एसएन सर्राफ के साथ पवन सुरेका, सुशील जैन, अजय पोद्दार एवं विनोद सर्राफ की उपस्थिति रही। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा मारवाड़ी युवा मंच की इस अभिनव पहल की सराहना की।
प्रतियोगिता में 116 से अधिक विजेताओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों एवं युवा टीम ने बताया कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को मंच देने और हर उम्र वर्ग में खेल एवं स्वस्थ मनोरंजन की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास था। आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच की पूरी टीम, महिला समिति, सभी संयोजकों, स्वयंसेवकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play