Garhwa News: झामुमो के युवा नेता दीपक प्रताप को शोकॉज – Live Hindustan

Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। भवनाथपुर विस क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में पार्टी की ओर से झामुमो के युवा नेता दीपक प्रताप देव को सोमवार को शोकॉज किया गया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष शंभू राम और सचिव शरीफ अंसारी के संयुक्त हस्ताक्षर से शोकॉज का जारी हुआ है। पत्र में उन्हें एक हफ्ते के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के अंदर जवाब नहीं देने पर पार्टी की ओर से कार्रवाई के लिए केंद्रीय कार्यालय को भेजने की चेतावनी दी गई है।

पत्र मे यह उल्लेख किया गया है कि पिछले तीन जुलाई को यह मामला सामने आया कि झामुमो का पट्टा पहनकर प्रेस कांफ्रेंस की गई थी। उस दौरान विधायक अनंत प्रताप देव के खिलाफ वक्तव्य दी गई थी। साथ ही आपके द्वारा 2029 विस चुनाव लड़ने का दावा करते हुए चुनौती दी गई थी। उसे पार्टी की नीति, सिद्धांत और संगठनात्मक अनुशासनहीनता माना गया। प्रेसवार्ता में दीपक ने विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनमें उनका किसी कार्यकर्ता के विधायक के दरवाजे पर जाने पर उनकी बात न सुनने का आरोप भी था। उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या पारिवारिक रिश्ते से नहीं बल्कि विचारधारा से है। वह उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से विधायक उम्मीदवार होंगे। उनके बयानबाजी के बाद से सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News