नोएडा की एक सोसाइटी से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सेंचुरियन पार्क टेरेस होम सोसाइटी में एक महिला गार्ड्स पर बुरी तरह टूट पड़ी। उसने ना सिर्फ उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं, बल्कि गरीबी और औकात की बात करते हुए बेहद आपत्तिजनक बातें कहती रही। बात यहीं नहीं खत्म नहीं हुई आरोपी महिला ने गार्ड्स पर चीखते हुए उन पर हाथ भी चलाया और लात मारने के अंदाज में पैर भी दिखाती रही। गार्ड चुपचाप महिला का वीडियो बनाते रहे जो पुलिस से भी नहीं डरने की बात कह रही थी। नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया कि वह उसके लिए खाना ला रहे डिलिवरी ब्वॉय को रोकने की वजह से इस तरह गुस्से में थी और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेंचुरियन पार्क टेरेस होम सोसाइटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला गाली-गलौज करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गेट पर खड़े गार्ड्स को गंदी-गंदी गालियां दे रही है। वह तेज आवाज में चीखते हुए अपने फ्लैट का नंबर बताती है और कहती है कि इससे दूर रहना। 4 मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में महिला लागातार गालियां देर ही है।
महिला जान से मारने की धमकी भी देती है। कहती है, ‘मरवा दूंगी तुझे, एसएसपी, डीएसपी, डीआईजी जिसे बुलाना है बुला ले। कुत्ते की आलौद, अनपढ़ हैं…। मार दूंगी तुझे। तेरी कोई औकात नहीं मेरे आगे, जूता साफ कराऊंगी तुझसे। इसकी कोई औकात नहीं है….. दोबारा पंगा लिया तो तोड़ दूंगी तुझे। इतना मारूंगी…. किसी गंदी बस्ती के….. मार दूंगी तुझे, तूने पंगा लिया. बुला पुलिस को, देरे पमुंह पर यहीं चप्पल मारूंगी। बुला किसे बुलाएगा। तेरे मुंह पर चप्पल मारूंगी, औकात में रह गरीब की औलाद, दो रोटी नहीं है तेरे पास।’ महिला गार्ड्स को दर्जनों गंदी गालियां देती हैं।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल वीडियो को टैग करते हुए नोएडा पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिसके जवाब में डीसीपी सेंट्रल नोएडा के एक्स हैंडल से बताया गया, ‘दिनांक 26 अगस्त 2026 की रात को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत सेंचुरियन टेरिस होम सोसाइटी में एक महिला ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। सोसाइडी के गार्ड ने खाने का ऑर्डर लेकर आ रहे डिलीवरी ब्वॉय को रोक दिया था। इस बात को लेकर महिला ने नाराज होकर हंगामा किया था। स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।’
सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें ‘हम से सीखो’ विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play