उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दर्दनाक हवाई हादसे की खबर आ रही है. यहां एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट को दो पायलट उड़ा रहे थे और यह विमान संतुलन खोकर जमीन पर गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गया. इस एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलटों की मौत की खबर है. यह हादसा गंगा बैराज के पास हुआ है, जहां दोनों पायलट इस विमान को उड़ाते हुए पहुंचे थे. फिलहाल दुर्घटना की वजह सामने आना बाकी है कि क्या है हादसा किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुए या फिर किसी लापरवाही की वजह से हुआ.
कानपुर में बड़ा विमान हादसा! ✈️
गंगा किनारे खेत में ट्विन इंजन ट्रेनिंग प्लेन क्रैश होने की खबर है। हादसे में पायलट की मौत की सूचना है।#Kanpur #PlaneCrash #UttarPradesh #BreakingNews #AirCrash pic.twitter.com/uvxHKkvjVS
— Payall Singhh (@PayallSingh13) August 27, 2026
बताया जा रहा है कि यह डबल इंजन 4 सीटर ट्रेनिंग विमान था, जो गंगा बैराज के पास खुले मैदान में क्रैश हो गया है. इसमें ट्रेनी पायलट के साथ इंस्ट्रक्टर पायलट सवार थे और पुलिस ने दोनों की मौत की पुष्टि की है.
#WATCH | UP | A twin-engine four-seater training aircraft crashes in a field in Kanpur; Instructor pilot and trainee pilot killed, say police. pic.twitter.com/XihvcSo1xj
— ANI (@ANI) August 27, 2026
खबरें हैं कि विमान को यहां गिरता देख आसपास मौजूद लोग पहले घबरा गए. बाद में वह राहत और बचाव के लिए पहुंचे और इस बीच आपालकाल सेवाओं को भी इसकी जानकारी दी गई. यहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी थी. इस बीच सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उसने पायलट और को-पायलट को मलबे में तब्दील हो चुके विमान से बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा, लेकिन दोनों के मौत की खबर से निराशा फैल गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED