नेपाल बाढ़ में लापता लोगों की संख्या 826 हुई, तलाश जारी – BBC

नेपाल में आई बाढ़ के बाद 826 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है. नेपाल की नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने यह जानकारी साझा की है.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
वीडियो का अंत
रौनक भैड़ा
इमेज स्रोत, Ambir Tolang/NurPhoto via Getty Images
नेपाल में आई बाढ़ के बाद 826 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है. नेपाल की नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरआरएमए) ने यह जानकारी साझा की है.
एनडीआरआरएमए के मुताबिक़, लापता लोगों में सुरक्षाबलों के जवान, पर्यटक और आम नागरिक शामिल हैं.
आंकड़ों के अनुसार, लापता पर्यटकों की संख्या 529 से अधिक बताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक़, बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश और राहत-बचाव अभियान जारी है.
वहीं, मौतों का आंकड़ा 165 तक पहुंच गया है. नेपाल के विदेश मंत्री ने बताया है कि लापता लोगों में 300 भारतीय भी शामिल हैं.
इमेज स्रोत, X/@DrSJaishankar
नेपाल में आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए भारत ने दूसरी राहत उड़ान रवाना कर दी है.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसका वीडियो साझा किया है.
उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत नेपाल में राहत कार्यों के लिए हर संभव मदद करता रहेगा.
एस जयशंकर ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, "दूसरी उड़ान अभी रवाना हुई है, जिसमें नेपाल के लिए 37.5 टन राहत सामग्री, दवाइयां और खाने के पैकेट भेजे गए हैं. भारत नेपाल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है."
उन्होंने लिखा, "हम राहत कार्यों में हर संभव मदद करते रहेंगे."
इससे पहले राहत और बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भारत ने 10 टन मानवीय मदद भेजी थी.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार देर रात को बताया था कि भारत की ओर से भेजी गई यह सहायता नेपाल को सौंप दी गई है.
संबंधित स्टोरी: नेपाल बाढ़ की वजहों को लेकर उठे सवाल, अब तक क्या-क्या पता है?
इमेज स्रोत, X/@DrSJaishankar
इमेज स्रोत, Reuters
नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. हादसे में 162 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
आपदा प्रभावित इलाक़े तक राहत और बचाव दलों के पहुंचने में लगातार मुश्किलें आ रही हैं.
अधिकारियों के मुताबिक़, सैकड़ों पर्यटक अब भी लापता हैं. नेपाल के विदेश मंत्री ने दावा किया है कि भारत के भी क़रीब 300 लोग लापता हैं. जबकि अब तक ये जानकारी सामने आ रही थी कि 130 के आसपास भारतीय लापता हैं.
इसके अलावा अमेरिका के 54, ऑस्ट्रेलिया के 34 और ब्रिटेन के 33 नागरिक भी लापता हैं.
आपदा के बाद कई देशों ने नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. अमेरिका, चीन, यूरोपीय संघ और भारत ने सहायता का एलान किया है या राहत सामग्री भेजी है.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, PRAKASH MATHEMA/AFP via Getty Images
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद 130 से अधिक भारतीय लापता हैं. इनमें बड़ी संख्या में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री शामिल हैं.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों ने हेल्पलाइन शुरू की हैं.
सम्राट टूर्स एंड ट्रैवल एजेंसी के मुताबिक, लापता भारतीयों में कम से कम 59 कैलाश मानसरोवर यात्री हैं. हालांकि, नेपाल में संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने के कारण प्रभावित भारतीय नागरिकों के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है.
37 तमिलनाडु के पर्यटकों का अब तक पता नहीं
तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों के अनुसार, राज्य से नेपाल गए 57 पर्यटकों में से 37 के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, जबकि 20 लोगों का पता लगा लिया गया है. बताया जा रहा है कि ये पर्यटक हिमालय स्थित एक मंदिर की ओर जा रहे थे.
कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन ने भी दावा किया है कि उसके 80 सदस्य नेपाल के एक इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद थे और बाढ़ के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है.
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने कहा कि इमिग्रेशन कार्यालय में मौजूद लोगों के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के 495 लोग सुरक्षित वापस लौट चुके हैं.
बाढ़ में अपने समूह के 80 लोगों के लापता होने के बाद सद्गुरु ने संबंधित अधिकारियों और प्रशासन से घटनास्थल पर जाने की अनुमति देने की अपील की है.
पश्चिम बंगाल के 32 यात्रियों से संपर्क टूटा
पश्चिम बंगाल के एक अधिकारी के मुताबिक, कोलकाता से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय दल भी बाढ़ के बाद लापता लोगों में शामिल है. दल में 30 यात्री और दो टूर मैनेजर हैं.
अधिकारी ने बताया कि बाढ़ आने के बाद से दल के सभी 32 सदस्यों से कोई संपर्क नहीं हुआ है. राहत और बचाव एजेंसियां प्रभावित इलाकों में तलाश अभियान चला रही हैं.
इमेज स्रोत, Fabrice COFFRINI / AFP via Getty Images
मेटा ने बच्चों में सोशल मीडिया की लत और मानसिक स्वास्थ्य को नुक़सान पहुंचाने के आरोपों से जुड़े मुक़दमों को निपटाने के लिए अमेरिकी राज्यों को कुल 18 अरब डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जताई है.
मेटा ने बुधवार को कहा कि समझौते के तहत तय राशि का भुगतान 10 वर्षों की अवधि में सालाना किस्तों के रूप में किया जाएगा.
कैलिफ़ोर्निया की एक अदालत ने इस समझौते को मंज़ूरी दे दी है. इसके तहत मेटा को अमेरिका के 48 राज्यों, डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कोलंबिया और तीन अमेरिकी क्षेत्रों को भुगतान करना होगा. बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े मुक़दमों में यह मेटा की अब तक की सबसे बड़ी भुगतान राशि है.
समझौते के तहत मेटा को बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए कई बदलाव भी लागू करने होंगे. इनमें डिफ़ॉल्ट रूप से रोज़ाना सोशल मीडिया इस्तेमाल की समय-सीमा तय करना और रात के समय इस्तेमाल पर रोक लगाने जैसे उपाय शामिल हैं. इन बदलावों की माँग अमेरिकी राज्यों की ओर से की गई थी.
कैलिफ़ोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने कहा कि यह में बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ा क़दम है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों को नुक़सान पहुंचा रहे सोशल मीडिया उद्योग में सुधार लाना है.
इमेज स्रोत, PRAKASH MATHEMA / AFP via Getty Images
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद अमेरिका ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 5 लाख डॉलर की सहायता देने का एलान किया है.
इस राशि का इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए इमरजेंसी शेल्टर देना, पानी और अन्य ज़रूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने में किया जाएगा.
अमेरिकी विदेश विभाग ने बयान जारी कर बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है.
विभाग ने कहा कि इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अमेरिका की संवेदनाएँ हैं.
बाढ़ के बाद सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं. इनमें कम से कम 54 अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक बताए गए हैं.
इमेज स्रोत, YT/@Ankiitbaliyann
उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में बुधवार शाम यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
पुलिस के मुताबिक़, अज्ञात हमलावरों ने जिम से बाहर निकलते समय अंकित बालियान पर कई राउंड फ़ायरिंग की. हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे और अंकित बालियान पर कई गोलियां चलाईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
शामली के पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. घटनास्थल और आसपास के इलाक़े में लगे सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है.
अंकित बालियान यूट्यूब पर लोकप्रिय थे और उनके चैनल के 3.66 लाख से अधिक सब्सक्राइबर बताए जा रहे हैं. वह अपने वीडियो में गायक और कलाकार के तौर पर नज़र आते थे और अलग-अलग कलाकारों के साथ काम करते थे. उनके कई वीडियो में बंदूक़, हथियार और एसयूवी भी दिखाई देती थीं.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंकित बालियान की हत्या की कड़ी निंदा की है. उन्होंने उत्तर प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया है.
इमेज स्रोत, AHMAD GHARABLI/AFP via Getty Images
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया है.
शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तान इस मुश्किल घड़ी में नेपाल की सरकार और जनता के साथ खड़ा है.
शरीफ़ ने एक्स पर लिखा, "नेपाल के रसुवा ज़िले और बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित अन्य इलाक़ों में क़ीमती जानों के जाने और बड़े पैमाने पर हुई तबाही से मुझे बहुत दुख हुआ है."
उन्होंने लिखा, "मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने लोगों को खोया है और हम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. इस मुश्किल समय में पाकिस्तान नेपाल की सरकार और वहाँ के लोगों के साथ खड़ा है. हम प्रभावित इलाक़ों में सभी लोगों की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं."
वहीं, नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भारत ने 10 टन मानवीय मदद भेजी है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार देर रात बताया कि भारत की ओर से भेजी गई यह मानवीय सहायता नेपाल को सौंप दी गई है.
संबंधित स्टोरी: तस्वीरों में: नेपाल में आई बाढ़ से मची तबाही के मंज़र
इमेज स्रोत, X/@MEAIndia
नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भारत ने 10 टन मानवीय मदद भेजी है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार देर रात को बताया कि भारत की ओर से भेजी गई यह सहायता नेपाल को सौंप दी गई है.
रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "हम नेपाल के साथ हमेशा खड़े हैं. राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत की ओर से 10 टन मानवीय मदद नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री श्री खड़क राज पौडेल को सौंपी. यह मदद विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत कार्यों में सहायता करेगी."
उन्होंने लिखा, "भारत नेपाल के साथ मज़बूती से खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है."
इसके बाद नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने भी यही जानकारी एक्स पर साझा की है.
गौरतलब है नेपाल में कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा बलों के जवान और विदेशी पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में लोग लापता हैं.
संबंधित कहानी: नेपाल में बार-बार विनाशकारी आपदा आने के पीछे की वजहें
इमेज स्रोत, X/@DrSJaishankar
इमेज स्रोत, X/@DrSJaishankar
इमेज स्रोत, X/@DrSJaishankar
इमेज स्रोत, Punit PARANJPE / AFP via Getty Images
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ़) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर चिंता जताई है.
आयोग ने बुधवार को अमेरिकी सरकार से भागवत का वीज़ा रद्द करने और उन्हें भविष्य में अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है.
यूएससीआईआरएफ़ ने अपने बयान में आरोप लगाया, "आरएसएस से जुड़े संगठनों के सदस्यों ने भारत में ईसाइयों, दलितों, मुसलमानों और सिखों समेत धार्मिक अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हिंसक हमले किए हैं."
आयोग के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की नीतियां आरएसएस की हिंदुत्व विचारधारा से क़रीबी तौर पर जुड़ी हैं और इनका धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों पर 'भेदभावपूर्ण प्रभाव' पड़ता है.
यूएससीआईआरएफ़ के चेयरपर्सन आसिफ़ महमूद ने कहा, "भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति लगातार ख़राब हो रही है और धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए हिंसा और भड़काऊ गतिविधियों का इस्तेमाल किया जा रहा है."
उन्होंने अमेरिकी सरकार से आरएसएस के सदस्यों और धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन में कथित तौर पर शामिल भारतीय अधिकारियों पर टारगेटेड सैंक्शन लगाने की भी अपील की.
आयोग ने भारत सरकार पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ भीड़ की हिंसा को रोकने, उसकी जांच करने और दोषियों को सज़ा दिलाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया.
यूएससीआईआरएफ़ ने आरोप लगाया कि असम में एनआरसी और सीएए के तहत 'मुस्लिम नागरिकों को जबरन बाहर किया जा रहा' है.
यूएससीआईआरएफ़ की वाइस चेयरपर्सन सीसी हेल ने कहा, "अमेरिकी सरकार के पास भारत को जवाबदेह ठहराने और यह संदेश देने का अवसर है कि अमेरिका भारत के लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थन में खड़ा है."
आयोग ने अपनी 2026 की वार्षिक रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश विभाग से भारत को ‘कंट्री ऑफ़ पार्टिकुलर कंसर्न’ (ऐसा देश जहां सरकारों धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन हो) घोषित करने की सिफ़ारिश की है.
इमेज स्रोत, Sunil Pradhan/Anadolu via Getty Images
नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ से सड़क और पुलों को भारी नुकसान पहुंच है. शुरुआती आकलन के मुताबिक़, बाढ़ से 15 अरब नेपाली रुपये का नुकसान हुआ है.
सड़क विभाग के डायरेक्टर जनरल विजय जैसी ने बीबीसी नेपाली से इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण अब तक 19 पुल और क़रीब 40 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है. उनके मुताबिक़, नुकसान का आकलन अभी शुरुआती स्तर पर है और इसके बढ़ने की आशंका है.
पुलों के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाक़ों में सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है. संपर्क बहाल करने के लिए प्रभावित स्थानों पर गुरुवार से बेली ब्रिज (एक पोर्टेबल और मॉड्यूलर स्टील पुल) लगाने का काम शुरू किया जाएगा. विजय जैसी ने बताया कि नेपाल के पास बेली ब्रिज उपलब्ध हैं. इसके अलावा भारत और चीन से भी बेली ब्रिज उपलब्ध कराने की अपील की गई है.
इमेज स्रोत, Skanda Gautam/SOPA Images/LightRocket via Getty Images
सड़क विभाग के मुताबिक़, स्याब्रुबेसी और रसुवागढी के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है. पिछले साल आई बाढ़ के बाद चीन की मदद से इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया जा रहा था. हालांकि, एक बार फिर बाढ़ की चपेट में आने से यातायात बाधित हो गया है.
वहीं, गाल्छी-बैरेनी सड़क खंड भी बाढ़ के कारण बंद है. अधिकारियों के मुताबिक़, सड़क पर जमा मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के लिए काम किया जा रहा है.
गौरतलब है कि नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हो गई है.
संबंधित कहानी: नेपाल में आई भयावह बाढ़ कैसे पूरे बाज़ार को बहा ले गई, 150 से ज़्यादा लोगों की मौत और सैकड़ों लापता
बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
नेपाल में आई बाढ़ में 95 लोगों की मौत की पुष्टि, लापता पर्यटकों का आंकड़ा 500 से अधिक हुआ
तिब्बत में आई आपदा और कैलाश मानसरोवर के श्रद्धालुओं के बारे में क्या पता है?
आईआईटी दिल्ली में क्यों हो रहा है प्रदर्शन, स्टूडेंट किस तरह की मांग कर रहे हैं
मार्क कार्नी की तरह भारत ट्रंप को जवाब क्यों नहीं दे पा रहा है?
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News