प्रयागराज, संवाददाता। मानसून के सक्रिय होने के लगभग एक सप्ताह बाद सोमवार को सावन जैसी बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली वहीं दिन और रात के तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर में तेज धूप से उमस बनी रही लेकिन शाम को फिर बारिश शुरू हो गई जो देर रात तक रुक-रुक कर जारी रही। बारिश से शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो गया।पिछले तीन दिनों से गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस था।
यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मानसून की हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए। किसानों को धान की रोपाई करने में अब और आसानी होगी। साथ ही खरीफ की अन्य फसलों के लिए बारिश लाभदायक सिद्ध होगी। मौसम विभाग के अनुसार सात से 12 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play