Darbhanga News: दरभंगा। प्रारंभिक सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा सह मूल्यांकन सात जुलाई से आरंभ हो रहा है। एससीईआरटी की ओर से इस परीक्षा को लेकर आदेश पूर्व में ही जारी कर दिया गया था। प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पर उपलब्ध होगा। 13 जुलाई तक प्रतिदिन दोनों पालियों में यह परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक से तीन बजे तक आयोजित होगी। एससीईआरटी से जारी निर्देश के अनुसार कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उनका मूल्यांकन मौखिक परीक्षा के आधार पर होगा। कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी。
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात जुलाई को प्रथम पाली में कक्षा एक एवं पांच के लिए, जबकि दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित होगी।eight juli को प्रथम पाली में कक्षा छह से आठ तक के लिए विज्ञान एवं द्वितीय पाली में संस्कृत की परीक्षा होगी। नौ जुलाई को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच तथा द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक के लिए गणित विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
10 जुलाई को शैक्षिक गतिविधियों का मूल्यांकन समेकन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण होगी। 11, 12 एवं 13 जुलाई को भी दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play