Etah News: बिजौरी की महिला निकली मलेरिया पॉजिटिव, पांच दिन से आया बुखार – Live Hindustan

Etah News: मेडिकल कालेज के पांचवे फ्लोर स्थित मेडिसिन वार्ड में करायी गई मलेरिया पॉजिटिव जांच में 26 वर्षीय महिला मलेरिया पॉजिटिव निकली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला का मलेरियारोधी उपचार शुरू किया गया है। वार्ड में मौजूद महिला ने बताया कि पांच-छह दिन से बुखार आ रहा था। रविवार शाम को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती हुई है। ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी 26 वर्षीय ज्योति पत्नी गौरव रविवार को करायी गई मलेरिया जांच में पॉजिटिव आयी है। सोमवार सुबह जांच रिपोर्ट आने के बाद मेडिसिन वार्ड में भर्ती महिला का मलेरिया रोधी उपचार शुरू किया गया है। वार्ड में भर्ती महिला ने बताया कि उससे पांच-छह दिन से बुखार आ रहा था। इसके बाद उसके परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कर जांच करायी है। परिजनों ने बताया कि ज्योति को इससे पूर्व भी मेडिकल कालेज में बुखार आने पर भर्ती कर उपचार कराया गया था। इसकी एक जुलाई को छुट्टी कर दी गई थी। घर पर जाकर ज्योति को पुन: पांच-छह दिन से बुखार आने लगा। इसके बाद मेडिकल कालेज में लाकर जांच कराने पर वह मलेरिया पॉजिटिव निकली है。

बिजौरी की महिला मेडिकल कालेज में करायी गई जांच में मलेरिया पॉजिटिव निकली है। गांव में स्वास्थ्य टीम को भेजकर अन्य बीमार लोगों की जांच करायी जाएगी। इससे गांव में संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। गांव में टीम मच्छर रोधी गतिविधियों को भी कराया जाएगा।

–लोकमन सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी, एटा।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News