Gorakhpur News: छह क्रेन लगाकर जमींदोज की गई पानी टंकी – Live Hindustan

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। असुरन चार फाटक फोरलेन मार्ग की जद में आ रही पानी टंकी को सोमवार को जमींदोज कर दिया गया। अब फोरलेन निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा, जबकि 400 घरों की प्यास बुझाने वाली टंकी तोड़ी गई तो लोग अपने मोबाइल में इसकी वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने दोनों ओर बैरिकेडिंग की तो पानी टंकी तोड़ने का काम शुरू हुआ। बिछिया में बनी छह क्रेन लगाकर पानी टंकी को तार से बांधकर खींचा गया तो टंकी गिरी तो सड़क पर आवाजाही शुरू हुई। लोक निर्माण विभाग की ओर सड़क बनाई जा रही है, जबकि सड़क निर्माण में बाधा बन रही पानी टंकी को रेलवे के टेंडर पर ठेकेदार ने तोड़ा है।

सोमवार दोपहर करीब 2.15 बजे पानी टंकी तोड़ने का कार्य शुरू किया गया। कोई हादसा न हो इसलिए मार्ग को दोनों ओर से रोक दिया गया था। रूके हुए कुछ लोगों ने वापस होकर दूसरा रास्ता पकड़ा, जबकि कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में पानी टंकी तोड़ने के एक एक सीन की वीडियो बनाई।इस मामले में लोक निर्माण विभाग के खंड 3 के अधिशासी अभियंता उदय प्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में पानी टंकी आ रही थी, इसे रेलवे ने तोड़वाया है। अब जल्द ही फोरलेन निर्माण पूरा हो जाएगा।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News