मुंबई-ठाणे में 7 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल! जानिए कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट – India.Com

Mumbai Weather Update: महाराष्ट्र में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने ठाणे, नवी मुंबई, पालघर, नासिक और पुणे के कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया है. प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है.

आईएमडी ने ठाणे जिले के लिए 7 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं नासिक के लिए बहुत बारिश की चेतावनी जारी की गई है. त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी, पेठ और दिंडोरी समेत कई ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश की आशंका को देखते हुए इन क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. नासिक नगर निगम क्षेत्र के सभी स्कूल भी मंगलवार को बंद रहेंगे.

लगातार मूसलाधार बारिश से पालघर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे भी भारी बारिश जारी रह सकती है. इसी वजह से पूरे जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. वहीं नवी मुंबई नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल भी 7 जुलाई को बंद रहेंगे. पुणे जिले में भी सह्याद्रि घाट क्षेत्र के मावल, मुलशी, भोर, वेल्हे और आंबेगांव तालुकों के स्कूलों में छुट्टी रहेगा. हालांकि, पुणे शहर और जिले के बाकी इलाकों के स्कूल फिलहाल सामान्य रूप से संचालित होंगे.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले इलाकों में न जाने और मौसम से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की अपील की है. लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है. कुछ जगहों पर तो बारिश से जुड़े हादसों में लोगों की जान भी गई है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News