एशिया में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कराएगी रामपुर रजा लाइब्रेरी – Live Hindustan

रामपुर। रामपुर की ऐतिहासिक रज़ा लाइब्रेरी आगामी वर्षों में विश्वस्तरीय शोध, सांस्कृतिक कूटनीति और विरासत संरक्षण के एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में वैश्विक पटल पर नजर आएगी। पुस्तकालय प्रशासन मध्य एशिया, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूरब एशिया एवं मंगोलिया के देशों में वहां के राजदूतों, विदेश नीति विशेषज्ञों व विद्वानों की सहभागिता से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन करेगा। सोमवार को प्रशासन एवं वित्त संबंधी सलाहकार समिति तथा रामपुर रज़ा पुस्तकालय बोर्ड के सदस्यों की बैठक में इस दूरदर्शी योजना समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कहा कि पुस्तकालय को आगामी वर्षों में एक विश्वस्तरीय शोध, संरक्षण, डिजिटलीकरण, सांस्कृतिक कूटनीति एवं विरासत संरक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से अनेक दूरदर्शी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। कहा कि समिति द्वारा अनुमोदित ये सभी प्रस्ताव पुस्तकालय को आधुनिक ज्ञान, अनुसंधान, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे。

इस दौरान प्रशासन एवं वित्त संबंधी सलाहकार समिति से प्रो. माधव गोविंद, प्रोफेसर एवं पूर्व अध्यक्ष, सेंटर फॉर स्टडीज़ इन साइंस पॉलिसी, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज़, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, प्रो. हरि मोहन शर्मा, प्राचार्य, सत्यवती कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, डॉ. नीरज कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग, महारानी लक्ष्मीबाई आट्र्स एंड कॉमर्स कॉलेज, ग्वालियर, मध्य प्रदेश, तथा डॉ. अनुराग पाण्डेय, एसोसिएट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एंड सोशल साइंस सुल्तानपुर शामिल रहे।

बैठक में पुस्तकालय की बढ़ती प्रशासनिक, तकनीकी एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संविदा पदों पर नियुक्तियों के लिए गठित की जाने वाली चयन समितियों का अनुमोदन किया गया तथा विभिन्न विशेषज्ञ एवं तकनीकी पदों पर योग्य कार्मिकों की संविदा आधारित नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं समर्पित अग्निशमन इकाई की स्थापना हेतु किए गए समझौता ज्ञापन को अनुमोदित किया गया।

समिति ने स्वबोध पीठ-योग, वेलनेस एवं मेडिटेशन सेंटर की चरणबद्ध स्थापना के लिए कार्यान्वयन समिति तथा रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं रामपुर किला परिसर को एकीकृत पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु पर्यटन केंद्र स्थापना समिति के गठन को भी स्वीकृति प्रदान की। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय में रिसर्च डेटा रिसोर्स सेंटर की स्थापना के लिए संचालन समिति गठित करने का भी अनुमोदन किया गया, जिससे शोध एवं ज्ञान संसाधनों का एक आधुनिक एवं समेकित केंद्र विकसित किया जा सके।

बैठक में पुस्तकालय के संरक्षण एवं विकास के लिए वित्तीय संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुस्तकालय परिसर में आगंतुकों हेतु प्रवेश टिकट लागू करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। समिति ने पुस्तकालय की बढ़ती गतिविधियों, विस्तारित कार्यक्षेत्र तथा भविष्य की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए संस्थान के बजट में यथोचित वृद्धि किए जाने तथा रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने पर विशेष बल दिया।

समिति ने पुस्तकालय के मुख्य पठन कक्ष में माँ सरस्वती तथा दरबार हॉल में भगवान नटराज की प्रतिमाओं की स्थापना को अनुमोदित किया। समिति ने वर्ष 2026-2029 के लिए हेरिटेज कंजर्वेशन प्रोग्राम प्रारंभ किए जाने का भी अनुमोदन किया, जिसके अंतर्गत हामिद मंजिल एवं रंगमहल के वैज्ञानिक संरक्षण एवं पुनरुद्धार की कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News