मनामा, एजेंसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को बहरीन की राजधानी मनामा में अपने समकक्ष डॉ. अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल जियानी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-बहरीन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने तथा पश्चिम एशिया के मौजूदा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। जयशंकर चार देशों की खाड़ी यात्रा के दूसरे चरण में कतर से बहरीन पहुंचे हैं। उनकी 5 से 10 जुलाई तक की इस यात्रा में कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान शामिल हैं। बैठक के बाद जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि बहरीन के विदेश मंत्री से मुलाकात कर खुशी हुई। दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने के साथ-साथ क्षेत्र में जारी घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
उन्होंने बहरीन में रह रहे भारतीय समुदाय के कल्याण और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में वहां की सरकार की भूमिका की सराहना भी की। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा के दौरान जयशंकर चारों खाड़ी देशों के शीर्ष नेताओं और विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका-ईरान संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से हुए समझौते के बाद पश्चिम एशिया की राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है। संघर्ष के दौरान बहरीन पर ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले भी हुए थे। वहीं, कतर और ओमान ने ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play