Deoria News: सराफा की दुकान में आभूषण समेत 6 लाख की चोरी – Live Hindustan

Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा स्थित एक सराफा की दुकान को चोरों ने रविवार की रात निशाना बना दिया। चोरों ने पांच लाख रुपये से अधिक का आभूषण व नकदी भी उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।भागलपुर निवासी पारले जायसवाल पुत्र पप्पू जायसवाल की कस्बे में ही सराफा की दुकान है। पारले रात को दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे और दुकान खोले तो अवाक रह गए। दुकान का अंदर का ताला टूटा था और सामान बिखरे पड़े थे। जब वह लाकर के पास पहुंचे तो वहां से लगभग पांच लाख रुपये का आभूषण व नकदी भी गायब था।

इसके बाद उन्होंने देखा तो पता चला कि छत के रास्ते चोर दुकान में आए हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी, मईल थानाध्यक्ष विकास नाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच किए। साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर नमूना एकत्रित किया। चोर सीसी कैमरे के सेटअप को भी अपने साथ लेकर चले गए हैं। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News