राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के शिक्षाशास्त्र विभाग में शिक्षाशास्त्री (सत्र 2026-28) के लिए प्रथम मेधा सूची के चयनित अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग सह नामांकन सोमवार से प्रारंभ हो गया। विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा ने बताया कि प्रथम मेधा सूची में कुल 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को नौ जुलाई तक तीन हजार ऑनलाइन शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को अगले कार्यदिवस विभाग में उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कराते हुए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
राज्य नोडल विश्वविद्यालय से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम मेधा सूची के चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 10 जुलाई तक संपन्न कराया जाएगा। प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहने पर 14 जुलाई को द्वितीय मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। शिक्षाशास्त्र विभाग में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत निर्धारित समय 28 जून तक 108 अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
शिक्षाशास्त्र विभाग के निदेशक डॉ. घनश्याम मिश्र ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया को स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाने के लिए नामांकन सह जांच समिति का गठन किया गया है। समिति में शिक्षाशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. रामानंद झा, डॉ. संजीव कुमार झा, कार्यालय सहायक श्रीधर कुमार, नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा अधिकृत किये गये हैं। सोमवार को पहले दिन सात अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कर नामांकन शुल्क जमा कराया गया।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play