बागपत। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को पढ़ने की आदत, तार्किक सोच और भाषा दक्षता को सुधारने के लिए स्कूलों में हर सप्ताह ड्राप एवरीथिंग एंड रीड (डीईएआर) कैंपेन चलाया जाएगा। इस दौरान छात्र और शिक्षक दोनों मिलकर पढ़ेंगे और मोबाइल के बजाय किताबों से पढ़ने पर जोर दिया जाएगा। इससे छात्रों में किताबें पढ़ने के साथ-साथ उनका भाषा ज्ञान, उच्चारण और सामूहिक अध्ययन की आदत विकसित होगी। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के दौरान छात्र व शिक्षक दोनों पढ़ेंगे। विद्यार्थियों को लाइब्रेरी की पुस्तकें घर ले जाने को दी जाएगी। बच्चों को मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाएगा। डियर कैंपेन सप्ताह में एक दिन चलाया जाएगा। जिसमें छात्रों को पुस्तकें पढ़ने का महत्व समझाया जाएगा। डियर कैंपेन का मतलब सब कुछ छोड़ो और पढ़ो से है यानी विद्यार्थी व शिक्षक दोनों सब कुछ छोड़ इस दिन किताबें पढ़ेंगे। सप्ताह में कोई एक दिन आधा या एक घंटे की क्लास किताबें पढ़ने के लिए ही लगाई जाएगी। छात्र व शिक्षक अपनी रूचि के अनुसार पुस्तकें पढ़ेंगे और चर्चा करेंगे। लाइब्रेरी से मिलने वाली किताबों से क्या सीखा? इस पर चर्चा भी की जाएगी। समाचार पत्रों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वह सामान्य ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। साथ ही लेखन क्षमता को भी विकसित किया जाएगा.
डीईएआर कैंपन में विद्यालय में घंटी बजते ही विद्यार्थी अपनी पसंद की पुस्तक पढ़ने के लिए बैठ जाएंगे। इसमें पाठ्यक्रम की पुस्तक नहीं होगी छात्रों को उनकी रूचि की किताबों को पढ़ने के लिए समय मिलेगा। इसमें इसमें प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक भी शामिल होंगे.
विद्यालयों में अभियान के तहत सुपर रीडिंग चैलेंज भी विद्यार्थियों को दिया जाएगा। चैलेंस में प्राथमिक स्तर पर सुपर-20 और उच्च प्राथमिक स्तर पर सुपर 30 का चैलेंज रखा गया है। इनको पढ़ने के लिए समय निर्धारित किया जाएगा। तय समय में अधिक से अधिक पुस्तक पढ़ने पर छात्र को सम्मानित किया जाएगा.
डीईएआर कैंपेन के माध्यम से विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को बढ़ाया जाएगा। इस कैंपेन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आदेशित कर दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। बच्चों कें किताबों पढ़ने की आदत विकसित होगी, जो भविष्य संवारने क काम करेगी.
गीता चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play