Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-बिसनपुर गांव स्थित नाग बासुकी मंदिर में मंगलवार को 15 दिनों का चल रहे बिशेष पुजा के अन्तिम दिन श्रद्धालुओ की भीड़ से एक बड़ा सा मेला लगेगा। इस अवसर पर अहले सुबह से मंदिर में पुजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।
पंढार के 15 दिनों तक बिशेष पुजा होने के बाद अन्तिम दिन श्रद्धालु पुजा अर्चना के लिए यहां आते हैं। यह मंदिर बिहार बोर्डर पर होने की वजह से बिहार क्षेत्र से भी काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसलिए इस मेला में भगदड़ की संभावना बनी रहती है। इसके लिए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को मेला क्षेत्र में तैनात किया जाता है।
यहां बिहार व झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा सैकड़ों बकरे की बलि दी जाती है। मेला क्षेत्र में बच्चों के खेल कुद के लिए कई तरह के मनोरंजन हेतू तारामाची, मौत का कुंआ, ब्रैक डांस, जादूघर खेल सामग्री लगाया जाता है। 15 दिनों के बिशेष पुजा के बाद अंतिम दिन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा बांस की बनी डाली, दुध, लावा व इत्यादि पुजन सामग्री चढ़ावे में चढ़ाया जाता है।
मान्यता है कि किसी व्यक्ति को अगर सर्प डंस लेता है तो यहां मंदिर में पुजा पाठ कर बाबा का नीर पिलाने से उसका जहर उतर जाता है और उसकी जान बच जाती है। मेला में शांति व्यवस्था में जिला परिषद सदस्य बालमुकुंद यादव सहित कमिटी के सदस्य मौजूद रहते हैं。
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play