Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने रविवार शाम करीब 6 बजे नेपाल से अवैध रूप से भारतीय ट्रैक्टर पर लादकर लाए जा रहे मक्के की एक बड़ी खेप को जप्त किया है। हालांकि, पुलिस को आते देख तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।
फतेहपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शाम के समय पुलिस बल सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान नेपाल की ओर से मक्के की बोरियों से लदा एक ट्रैक्टर नो मेंस लैंड पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मक्के से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और थाने ले आई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नेपाल में अनाज के दाम भारत की तुलना में काफी सस्ते हैं। इसी का फायदा उठाकर तस्कर चोरी-छिपे भारतीय बाजारों में अनाज खपाते हैं।
फतेहपुर, पेकटोला सीमा पर एसएसबी की कड़ी तैनाती के बावजूद नेपाली शराब, मक्के, कद्दू के बीज, चाइनीज सेब और मवेशियों की तस्करी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।
पुलिस फिलहाल फरार तस्करों की पहचान और ट्रैक्टर के मालिक का पता लगाने में जुटी है। असिस्टेन्ट कमांडेंट बलदेव सिंह ने बताया कि एसएसबी द्वारा नियमित गश्ती की जा रही हैं मक्के की तस्करी के मामले का पता लगाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play