Dehradun News: महिलाओं की वीडियो बनाने का विरोध करने पर पड़ोसी से मारपीट – Live Hindustan

Dehradun News: गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने पूर्व सैनिक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पड़ोसी पर केस दर्ज किया है। आरोपी पर इलाके की महिलाओं की चोरी-छिपे फोटो खींचने और वीडियो बनाकर अश्लील इशारे करने का भी आरोप है। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि दयानगर गढ़ी कैंट निवासी सुरेंद्र सिंह सामंत ने तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनके घर के सामने रहने वाला जगदीश सिंह बिष्ट अपनी छत से महिलाओं की छिपकर वीडियो बनाता है और ताक-झांक करता है। करीब चार माह पूर्व भी स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध किया था तब सुरेंद्र ने बीच-बचाव कराया था।
आरोप है कि बीते 5 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे सुरेंद्र गली में गाय को खाना देने आए थे। आरोप है कि तभी जगदीश सिंह उनके गेट पर आ धमका। उसने सुरेंद्र का कॉलर पकड़कर उन्हें बाहर खींचा और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनका कुर्ता भी फाड़ दिया गया। शोर सुनकर स्थानीय निवासी प्रेम थापा, हरीशचंद्र और एक राहगीर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इंस्पेक्टर कैंट बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
शॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव:
अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन ‘ऑफबीट’ और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।
कॅरियर का सफर
अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक ‘अमर उजाला’ में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में ‘आईनेक्स्ट’ (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित ‘डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स’ को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग
बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं
एंटरटेनमेंट और विजन
अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।
विशेषज्ञता
क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News