पोर्टल पर सेवाएं अटकने से पीएफ ब्याज भी रुका – Hindustan

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की वेबसाइट अपडेट होने के बाद कुछ सेवाएं शुरू हुई है। ईपीएफओ के सदस्य पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर अपनी पासबुक देख सकते है। साथ ही केवाईसी अपडेट कर सकते हैं लेकिन अब भी कई अहम सेवाएं बंद हैं, जिनके बहाल होने में अभी समय लेगा। मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेट का काम पूरा होने के बाद धीरे-धीरे सेवाओं को शुरू किया जाएगा। अभी सिर्फ पुराने निकासी दावों की जांच कर उन्हें निस्तारित किया जा है। बाकी सेवाओं को शुरू करने के लिए टीम अलग से काम कर रही है।

अभी तक उमंग ऐप पर सेवा नहीं चल रही है। वहीं, अगर कोई सदस्य पूरी पासबुक देखना चाहता है तो उसके लिए अभी तक मुख्य वेबसाइट पर लॉगिन की सुविधा शुरू नहीं की गई है। इसी तरह से पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस कॉल कर बैलेंस जानने की सुविधा भी अभी तक शुरू नहीं की गई है। संभावना है कि अगले एक सप्ताह के अंदर अधिकांश सेवाओं को धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा।

वेबसाइट के नियमित तौर पर शुरू न होने के कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 का ब्याज सदस्यों के खातों में भेजने की प्रक्रिया भी अब तक रुकी हुई है। अधिकांश ईपीएफओ जोन ब्याज धनराशि को खातों में ट्रांसफर करने के लिए तैयार हैं लेकिन वेबसाइट के नियमित तौर पर चालू होने का इंतजार है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News