Etah News: राम मंदिर में चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च – Hindustan

Etah News: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा-चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष आशिक हुसैन भोले के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ चंदा दिया। उसे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी से धार्मिक कार्यों में खर्च होना चाहिए। यदि चंदे के दुरुपयोग, गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती हैं। संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। यदि कोई दोषी पाया जाता है उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर पारदर्शिता, जवाबदेही और धार्मिक संस्थाओं में ईमानदार व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। पदयात्रा में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर, गंगा सहाय लोधी, सुरेंद्र सिंह यादव, राकेश गुप्ता, दुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सविता, सूरज पाल भारती, नौशाद अली, ओमवीर सिंह, सुखवीर, हरिचरण रावल मौजूद रहे।

एटा, राम मंदिर में चढ़ावे चोरी के विरोध में मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड, ठंडी सड़क चौराहा, घंटाघर चौराहा, हाथी गेट चौराहा,वली मोहम्मद चौराहा, कैलाश मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा अयोध्या के राम मंदिर में चढ़वे चोरी, वित्तीय अनियमितताओ से जुड़ी खबरों ने करोड़ राम भक्तों की आस्थाओं को आहत की है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है आस्था से जुड़ी इस संपूर्ण घटना की उच्च न्यायालय के जज से निष्पक्ष जांच कराई जाए। पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि चढ़ावा चोरों की निष्पक्ष जांच हो। पदयात्रा में अरुणेश गुप्ता, नैना शर्मा एडवोकेट, नीलमा राज, एकेश लोधी, दिनेश यादव, राजपाल वर्मा, मोहम्मद रियाज अब्बास, लल्ला बाबू, समीर, सुनील गौतम एडवोकेट, रणधीर सिंह एडवोकेट, संजीव गुप्ता, सुशील चंद्र शर्मा, हीरा पाराशर बाल्मीकि, पंकज गौतम मौजूद रहे।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News