केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के चार निजी कार्मिकों को हटाया – Hindustan

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी स्टाफ के चार अधिकारियों को अचानक हटा दिया गया है। संभवत: एनडीए सरकार के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब किसी केंद्रीय मंत्री के निजी स्टाफ से चार कार्मिकों को एक साथ हटाया गया है। सूत्रों के अनुसार, विगत तीन जुलाई को कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी चार अलग-अलग आदेशों के जरिये मंत्री के निजी सचिव अमर सिंह को वापस उनके कैडर में भेज दिया गया है। वे 2010 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। पिछले कार्यकाल में भी, जब यादव श्रम मंत्री थे, वे उनके पीएस थे। लेकिन दोनों कार्यकाल को मिलाने के बावजूद उनका पांच साल का कार्यकाल अभी भी पूरा नहीं हुआ था।

आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से उन्हें वापस कैडर में भेजा जा रहा है। यादव के अतिरिक्त निजी सचिव (एपीएस) शैलेस कुमार सिंह को भी उनके कैडर में वापस भेज दिया गया है। वह केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारी हैं। अतिरिक्त निजी सचिव आयुष शरण और सहायक निजी सचिव सिद्धार्थ यादव को बर्खास्त किया गया है।किसी भी मामले में स्पष्ट रूप से हटाने या बर्खास्तगी का कारण नहीं बताया गया है जिसके चलते अन्य मंत्रालयों के अधिकारियों में हड़कंप है। कार्मिक मंत्रालय के नियमों के अनुसार, मंत्रियों के निजी स्टाफ की नियुक्त पांच वर्ष के लिए होती है। विशेष परिस्थितियों में ही उसे विस्तारित किया जाता है। एनडीए सरकार में निजी सचिवों की नियुक्ति और निगरानी को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। उनके कार्यकाल को सीमित किया गया है। बिना मंत्री की अनुमति के उन्हें विभागों के प्रमुखों से सिफारिश करने की भी सख्त मनाही है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News