Total Tv
totaltv.in
बाबा लक्खी शाह बंजारा जी एवं बाबा मक्खन शाह लबाना जी की जयंती पर चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम में उन्होंने कहा- आज का दिन हरियाणा और पूरे देश के लिए एक गौरवशाली दिन है।
चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर में आयोजित बाबा मक्खन शाह लबाना और बाबा लखी शाह बंजारा के राज्य स्तरीय जयंती समारोह में CM नायब सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि, “आज का दिन हरियाणा और पूरे देश के लिए एक गौरवशाली दिन है। आज हम एक ऐसे समाज को नमन करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिसने त्याग को धर्म, सेवा को संस्कार और बलिदान को अपनी पहचान बनाया।
भाई लखी शाह बंजारा और भाई मक्खन शाह लबाना केवल दो नाम नहीं सिख इतिहास के, भारतीय इतिहास के दो अमर अध्याय हैं। महापुरुष किसी एक जाति किसी एक पंथ या किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की साझा धरोहर होते हैं। हमारी सरकार ने प्रदेश में संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना प्रारंभ की। आज का यह भव्य आयोजन इस संकल्प की एक सशक्त कड़ी है।”
सीएम सैनी ने कहा कि, “बंजारा-लबाना समाज का इतिहास त्याग, व्यापार और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सदियों तक इस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था को गति दी है। बाबा मखन शाह और बाबा लखी शाह का जीवन एक ही संदेश देता है सेवा, समानता और समर्पण। इसी संदेश को जमीन पर उतरने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार दिन-रात काम कर रही है।”
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “करनाल, पलवल और रोहतक में 702 घुमंतु परिवारों को प्लॉट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शहरी योजना से 14 शहरों में 15250 परिवारों को अपना घर मिला है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 6 हजार 300 परिवारों को 100 गज के प्लॉटों पर कब्जा दिया गया। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 55 हजार से अधिक जरूरतमंदों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण दिलाया गया है। 12वीं तक मुफ्त किताबें, वर्दी और स्टेशनरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग और डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना से 8 से 12 हजार रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि , “बाबा मक्खन शाह लबाना और बाबा लखी शाह बंजारा के भीतर की वह बलिदान की भावना, सेवा भावना और सत्य निष्ठा हम अपने भीतर भी जगाएं। वहीं पिहोवा में बाबा मक्खन शाह लबाना के नाम पर बन रही धर्मशाला के लिए सीएम सैनी ने 31 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही गतौली गाँव में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री ने 31 लाख रुपये देने की घोषणा की है।”
Your email address will not be published.
About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us