लिव-इन में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध मौत: भाई ने पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया, महिला हिरासत में – Dainik Bhaskar

लूणकरणसर थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने उसकी लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद आरोपी महिला क
श्रीडूंगरगढ़ के कुन्तासर निवासी हेमाराम जाट ने मंगलवार, 7 जुलाई को लूणकरणसर थाने में यह रिपोर्ट दी। हेमाराम ने बताया कि उसका भाई मुलाराम पहले से शादीशुदा था, लेकिन पत्नी के निधन के बाद वह एक महिला के साथ लिव-इन में रहने लगा था।
हेमाराम के अनुसार, करीब एक माह पहले मुलाराम ने उसे बताया था कि महिला से उसकी अनबन चल रही थी और वह उसे जान से मारने की धमकी देती थी। मुलाराम अब उसके साथ नहीं रहना चाहता था।
हेमाराम की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपनी बेटियों और बेटे के साथ मिलकर योजना बनाई और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मुलाराम की ढाणी में ही हत्या कर दी। इसके बाद रात में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को सोमवार रात अस्पताल से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। हेमाराम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोपी महिला को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News