Wayanad Landslide Viral Video: केरल के वायनाड का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, वायनाड में हुए लैंडस्लाइड में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. अब इस हादसे का एक सहमा देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही सेकंड में पूरी सड़क मिट्टी और चट्टानों के नीचे दब गई. वीडियो में कई लोग बारिश के बीच सड़क किनारे खड़े नजर आ रहे हैं तभी अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आता है और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते हैं.
भूस्खलन इतना तेज था कि वहां मौजूद एक टैंकर और कई गाड़ियां मिट्टी के तेज बहाव में बह गए. बताया जा रहा है कि टैंकर करीब 100 फीट नीचे जा गिरा. राहत की बात ये रही कि उसमें मौजूद तीन लोगों की जान बच गई. हालांकि, इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है, कई लोग घायल हुए हैं और कुछ अब भी लापता बताए जा रहे हैं. बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.
Absolutely terrifying CCTV visuals of Wayanad Landslide
Look at the big tanker truck getting thrown off and people standing near that narrowly escaping.#wayanad #landslide #exclusive pic.twitter.com/eGyeBAzS8y
— Chennai Weatherman (@chennaisweather) July 7, 2026
ये हादसा अनक्कमपोयिल-कल्लाडी सुरंग परियोजना के पास हुआ, जहां निर्माण कार्य भी प्रभावित हुआ है. भूस्खलन की चपेट में एक चर्च और एक मकान भी आ गए. सौभाग्य से उस समय चर्च में कोई मौजूद नहीं था और मकान के लोग हज यात्रा पर गए हुए थे, जिससे वहां कोई जनहानि नहीं हुई. बचाव कार्य आसान नहीं है. भूस्खलन के कारण इलाके को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल पूरी तरह मलबे में दब गया है. इससे राहत टीमों और भारी मशीनों को प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है. इसके बावजूद पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं.
वायनाड पश्चिमी घाट के सबसे संवेदनशील इलाकों में शामिल है. यहां पहले भी कई बड़े भूस्खलन हो चुके हैं. साल 2024 में आए विनाशकारी भूस्खलन में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी. लगातार भारी बारिश, पहाड़ी ढलानों की भौगोलिक बनावट और मिट्टी की कमजोर पकड़ इस क्षेत्र को बार-बार ऐसे हादसों की चपेट में ला देती है. भारत में भी भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल वायनाड में राहत और बचाव अभियान जारी है और प्रशासन लोगों से प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील कर रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED