Feedback
बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने कमेटी अध्यक्ष के निजी सचिव और आरोपी प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही आरोपी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है.
मंदिर समिति की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, 2 जुलाई 2026 को मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया. इस दौरान खुलासा हुआ कि प्रमोद नौटियाल ने थाली भेंट गणना स्थान पर सामान्य गिनती के अलावा कुछ चीजें अपने मोबाइल के साथ अपने पास रख ली थी.
ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में ऑन कैमरा कैद हुई है. मंदिर समिति ने इस फुटेज और सबूतों के आधार पर आरोपी से 48 घंटे के भीतर लिखित सफाई मांगा है कि उसने अपने पास क्या रखा था.
समिति का कहना है कि ये हरकत सामान्य थाली भेंट गणना प्रक्रिया के बिल्कुल खिलाफ है. समिति ने प्रमोद नौटियाल को चेतावनी दी है कि अंगर वो सफाई नहीं देते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस मामले को लेकर उत्तराखंड सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद इस पूरे मामले की जांच कमिश्नर गढ़वाल आनंद स्वरूप को सौंपी जा सकती है. इसके लिए जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी होने की उम्मीद है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू