Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी राजेश मल्हान को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी शेरपुर गांव की एक जमीन का इतकाल का राजस्व रिकॉर्ड दर्ज करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
ब्यूरो के अनुसार शिकायतकर्ता के दोस्त ने अपनी पत्नी के नाम पर शेरपुर में जमीन खरीदी थी। इसका सरकारी रिकॉर्ड में नाम चढ़वाने के लिए जब पटवारी से संपर्क किया गया, तो उसने शुरू में 45 हजार की घूस मांगी। काफी मान-मनौव्वल के बाद आरोपी सौदा घटाकर 20 हजार करने पर राजी हुआ, जिसमें से पांच की वह पहली किस्त के रूप में पहले ही ले चुका था।
बची हुई 15 हजार की रकम वसूलने के लिए पटवारी ने जब शिकायतकर्ता को दोबारा बुलाया, तो पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दे दी। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक विशेष टीम गठित कर जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने कैमिकल लगे नोट पटवारी राजेश मल्हान को थमाए, सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे दबोच लिया।
आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। ब्यूरो ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे, तो तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play