ब्रह्मोस और अस्त्र करार से रक्षा निर्यात में भारत की बड़ी छलांग – Hindustan

भारत तेजी से रक्षा निर्यातक देशों में शुमार हो रहा। इंडोनेशिया को एक साथ ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों की बिक्री के करार को इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा। ये दोनों स्वदेशी मिसाइलें हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 12 एयरबेस को तबाह करने में भूमिका निभाई थी। ब्रह्मोस की खरीद को लेकर इंडोनेशिया से लंबे समय से बातचीत चल रही थी जो अब मुकाम पर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ब्रह्मोस के अलावा अस्त्र मिसाइल की खरीद को लेकर दो अलग-अलग समझौते हुए हैं। यह पहला मौका है जब भारत ने एक साथ दो रक्षा सौदे किए हैं। फिलीपींस और वियतनाम के बाद इंडोनेशिया तीसरा देश है जिसने भारत से ब्रह्ममोस मिसाइलों की खरीद की है। जबकि 11 अन्य देश थाइलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई, मिस्र, यूएई, कतर, ओमान, चीले, अर्जेन्टीना तथा वेनेजुएला भी इसे खरीदने में दिचलस्पी दिखा चुके हैं। भारत और रूस द्वारा संयुक्त रुप से बनाई जा रही ब्रह्मोस मिसाइल 300 किमी तक मार करने में सक्षम है। यह थल, जल और नभ तीनों सेनाओं के इस्तेमाल के योग्य है。
अस्त्र मिसाइल डीआरडीओ ने विकसित की है तथा हवा से हवा में सौ किमी तक मार कर सकती है। इसकी गति हवा से 4.5 गुना तेज है तथा 20 किमी ऊंचाई तक प्रहार करती है। भारत के सुखोई विमानों में यह मिसाइल फिट है। इंडोनेशिया के पास भी वही सुखोई विमान हैं जिनमें वह अस्त्र मिसाइल फिट करना चाहता है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इंडोनेशिया को कितनी ब्रह्मोस और कितनी अस्त्र मिसाइलें दी जाएंगी, यह तय नहीं है। लेकिन आने वाले दिनों में दोनों देशों की टीमें इस पर बातचीत करेंगी। कीमत भी तभी तय होगी।
दरअसल, हिद महासागर क्षेत्र के तमाम छोटे देशों को आत्मरक्षा के लिए ब्रह्मोस सर्वाधिक उपयुक्त लगती है क्योंकि यह 300 किमी दूर तक हमले कर सकती है तथा तीनों सेनाओं में इसका इस्तेमाल संभव है। दूसरे, भारत से खरीद उन्हें बेहद किफायती होती है क्योंकि दूसरे देश से इस रेंज की मिसाइल कई गुना महंगी होती है। बता दें कि भारत का रक्षा निर्यात पिछले वर्ष 38424 करोड़ पार कर गया था। भारत की कोशिश है कि वह आने वाले समय में शीर्ष पांच रक्षा निर्यातक देशों में शुभार हो जबकि अभी वह शीर्ष 5 रक्षा आयातक देशों में गिना जाता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News