Simdega News: सेंट्रल अंजुमन फैजुर रजा का चुनाव सम्पन्न – Hindustan

Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सेंट्रल अंजुमन फैजुर रजा का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए अंजुमन के गठन के लिए 7 जुलाई को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया। चुनाव अधिकारी मो अख्तर खान ने बताया कि सदर पद के चुनाव के लिए दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें मो मोईनुददीन अहमद ने मो कलाम अहमद को 96 वोट से पराजित कर दिया।

वहीं खजांची के पद पर खडे मो शादाब सुहैल ने मो रब्बानी को 73 वोट से पराजित कर दिया। उन्होंने बताया कि सिक्रेटरी के रुप में मो अहमद रजा नायब सिक्रेटरी के रुप में अफजल खान और नायब सदर के रुप में मो खलील निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है। सभी निर्वाचित पदधारियों को मंगलवार की शाम चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बताया गया कि सभी निर्वाचित पदधारियों का शपथ ग्रहण समारोह दस जुलाई की शाम सात बजे इस्लामपुर स्थित जमजम कम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा।

जिसमें जिले के वरीय अधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। चुनाव अधिकारी अख्तर खान ने सभी लोगों से शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की अपील की है, ताकि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रुप दिया जा सके। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी अमीर हमजा, थाना प्रभारी संजीत कुमार सहित उनकी पूरी टीम वोटिंग के दौरान मुस्तैद नजर आई। बताया गया कि निर्वाचित सभी पदधारियों का कार्यकाल तीन वर्षो का होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News