Sambhal News: करीब 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को जिला पंचायत को अपना स्थायी कार्यालय भवन मिल गया। संभल रोड पर लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक जिला पंचायत भवन का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे प्रभारी मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और फीता काटकर नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। नया जिला पंचायत भवन विकास कार्यों की बेहतर निगरानी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने कहा कि जिला पंचायत को अपना भवन मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा तथा विकास कार्यों की गति तेज होगी। नए जिला संभल के गठन के बाद से जिला पंचायत कार्यालय बहजोई में किराये के भवन से संचालित हो रहा था। पर्याप्त स्थान और आधुनिक सुविधाओं के अभाव के कारण अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को कार्य संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब जिला पंचायत का अपना अत्याधुनिक भवन तैयार होने से प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी। भवन में आधुनिक कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष और आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे बेहतर समन्वय स्थापित होगा और आमजन को भी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। समारोह में राज्य मंत्री प्रतिनिधि छोटू दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी, पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी समेत जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, एएमए आशीष सिंह तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे。
बहजोई। वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 11 सितंबर को मुरादाबाद जिले की तहसील संभल और चन्दौसी तथा बदायूं जनपद की गुन्नौर तहसील को मिलाकर नए जिला भीमनगर का गठन किया था। इसके बाद सत्ता में आई सपा सरकार में जिले का नाम बदलकर संभल कर दिया था।
बहजोई। प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने मंगलवार को सिंचाई विभाग की कॉलोनी में स्थित जिला सूचना अधिकारी कार्यालय के पुस्तकालय तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय पर सही सूचना आमजन तक पहुंचाना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने सूचना दफ्तर में नवस्थापित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे बेहतर सूचना केंद्रों में शामिल बताया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत में संविधान के अनुरूप रामराज्य चलेगा, मुगल या तालिबानी राज नहीं। जिस विपक्ष ने रामभक्तों पर गोली चलवाईं उनको राम मंदिर पर सवाल खड़े करने का कोई हक नहीं है। इस दौरान डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत डीआईओ बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे.
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play