लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ पर FBI का सबसे बड़ा एक्शन: अमेरिका ने घोषित किया मोस्ट वांटेड, गिरफ्तारी पर $50,000 के इनाम का ऐलान – AajTak

Feedback
अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को वांटेड घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 50,000 डॉलर यानी करीब 43 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. FBI का कहना है कि गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का उत्तर अमेरिका में कथित सरगना है और उसे ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत निशाना बनाया जा रहा है.
FBI के मुताबिक यह गैंग अमेरिका, कनाडा और भारत में कई तरह के संगठित अपराधों में शामिल रहा है. एजेंसी ने आरोप लगाया है कि इस गैंग के जरिए राजनीतिक और धार्मिक नेताओं की हत्या की साजिशें रची गईं, कई गोलीबारी और हत्या की वारदातें हुईं, लोगों का अपहरण कर उनसे रंगदारी वसूली गई और नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी की गई. FBI का दावा है कि गोल्डी बराड़ अमेरिका में रहते हुए ही यह पूरा नेटवर्क चला रहा था.
1 जुलाई को अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की संघीय अदालत ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. उस पर संगठित अपराध यानी RICO कानून के तहत मामला, रंगदारी की साजिश और ड्रग्स तस्करी की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग के खिलाफ FBI का ऑपरेशन ‘Hard Ball’, यूएस-कनाडा और यूरोप में 50 से ज्यादा ठिकानों पर रेड
FBI के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अमेरिका में मौजूद है और उसके कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो और फ्रेस्नो शहरों से संबंध बताए जा रहे हैं. इसके अलावा उसके कनाडा, भारत और मेक्सिको से भी कथित संपर्क होने की बात कही गई है.
FBI ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मददगार कोई भी जानकारी हो तो वह एजेंसी को बताए. साथ ही यह भरोसा भी दिया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
गौरतलब है कि ये सभी आरोप फिलहाल FBI की तरफ से लगाए गए हैं और जब तक अदालत में दोष साबित नहीं हो जाता, तब तक गोल्डी बराड़ को कानून की नजर में निर्दोष ही माना जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News