—विज्ञापन—
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद है। लेकिन इस योजना को लेकर अक्सर लोगों के मन में एक बड़ा सवाल रहता है— क्या एक ही परिवार के पिता और पुत्र दोनों को एक साथ इस योजना का लाभ मिल सकता है? अगर आपके मन में भी यह उलझन है, तो यह फोटो गैलरी आपके सारे सवालों के जवाब देगी। आइए जानते हैं क्या कहते हैं सरकारी नियम और कब आएगी अगली किस्त।
सरकारी नियमों के मुताबिक, पीएम किसान योजना का लाभ प्रति ‘परिवार’ केवल एक ही पात्र किसान को दिया जाता है। योजना के तहत परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चे हैं। इसलिए सामान्य तौर पर एक ही घर में सबको लाभ नहीं मिलता।
अगर पिता और बालिग (वयस्क) पुत्र के नाम सरकारी राजस्व रिकॉर्ड (खतौनी) में अलग-अलग कृषि भूमि दर्ज है, तो दोनों पात्र हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि बेटे का अपना अलग परिवार हो और वह योजना की बाकी सभी पात्रता शर्तों को पूरा करता हो। अगर जमीन सिर्फ पिता के नाम है, तो पुत्र को लाभ नहीं मिलेगा।
योजना की 22वीं किस्त इसी साल 13 मार्च 2026 को किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। नियम के अनुसार, सरकार हर चार महीने में ₹2000 की किस्त देती है। इस हिसाब से 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास आ सकती है, हालांकि सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त न रुके, तो तुरंत ये काम निपटा लें: 1. e-KYC: अपने पीएम किसान खाते की मोबाइल या बायोमेट्रिक ई-केवाईसी जरूर पूरी कराएं। 2. बैंक-आधार लिंक: आपका आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए और डीबीटी (DBT) विकल्प चालू होना चाहिए। 3. लैंड सीडिंग: आपकी जमीन का सरकारी रिकॉर्ड से मिलान होना जरूरी है।
स्टेप 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं। स्टेप 2: ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करें। स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपकी अगली किस्त आएगी या नहीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वन्दना भारती, BAG नेटवर्क के मालिकाना हक वाले News 24 के साथ सितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in