किशनगंज सीमा पर SSB-APF की बैठक: सुरक्षा बढ़ाने और तस्करी रोकने पर हुई चर्चा, गश्ती कर संवेदनशील इलाकों का … – Dainik Bhaskar

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने संयुक्त गश्ती और समन्वय बैठक की। दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा पर शांति बनाए रखने, तस्करी रो
सीमा सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक
एसएसबी की 12वीं वाहिनी के ई समवाय माफीटोला की ओर से सीमा स्तंभ संख्या 152 से 153 के बीच यह अभियान चलाया गया। बैठक की अध्यक्षता ई समवाय माफीटोला के प्रभारी सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह ने की। नेपाल एपीएफ की ओर से सहायक उप निरीक्षक प्रेम बहादुर लीमपु सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। दोनों सुरक्षा बलों ने सीमा पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा, सीमा स्तंभों की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर चर्चा की।
तस्करी रोकने के लिए मिलकर करेंगे काम
बैठक में मादक पदार्थ, नकली भारतीय मुद्रा, शराब, हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी रोकने के लिए साझा रणनीति बनाने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि तस्करी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान जरूरी है।
संयुक्त गश्ती कर जवानों ने लिया सुरक्षा का जायजा
बैठक के बाद एसएसबी और एपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में गश्ती की और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए इस तरह की संयुक्त गश्ती आगे भी जारी रहेगी। इससे सीमा पार अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News