Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि। बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर रेल निर्माण संघर्ष समिति बड़गड़, भंडरिया की कोर कमेटी के सदस्य गुरुवार को रांची पहुंचे। कमेटी के सदस्य सर्वप्रथम विधायक आलोक कुमार चौरसिया और उसके बाद पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से मुलाकात कर भंडरिया, बड़गड़ को पुराने प्रस्तावित रेल मार्ग के अनुरूप रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर कहा कि पुराने प्रस्तावित रेल मार्ग की स्वीकृति मिलने से भंडरिया, बड़गड़ सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लाखों लोगों को रेल नेटवर्क का सीधा लाभ मिलेगा। संघर्ष समिति के सदस्यों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को बताया कि बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर रेल परियोजना दशकों से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है।
समिति ने आग्रह किया कि नए प्रस्तावित मार्ग के बजाय पुराने प्रस्तावित रेल मार्ग को ही स्वीकृति दिलाने के लिए राज्य और केंद्र स्तर पर प्रभावी पहल की जाए। इस पर विधायक आलोक ने संघर्ष समिति की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इस लड़ाई में वह समिति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वह स्वयं कोर कमेटी का नेतृत्व करते हुए दिल्ली जाकर केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे और भंडरिया, बड़गड़ को पुराने प्रस्तावित रेल मार्ग से जोड़ने की मांग को पूरा कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उसके बाद सांसद ने भी संघर्ष समिति को आश्वस्त किया कि वह भंडरिया, बड़गड़ की जनता की भावनाओं से पूरी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की जल्द मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कराई जाएगी। पुराने प्रस्तावित रेल मार्ग को स्वीकृति दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इधर,विधायक और सांसद दोनों से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद संघर्ष समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को अब नई दिशा और गति मिलेगी। समिति ने कहा कि जब तक भंडरिया, बड़गड़ को पुराने प्रस्तावित रेल मार्ग से जोड़ने का निर्णय नहीं हो जाता, तब तक जनसंपर्क अभियान और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में आनंद सोनी, जयप्रकाश मिंज, जितेंद्र चंद्रवंशी, ओमप्रकाश गुप्ता, संदीप गुप्ता, अर्जुन मिंज, अमानत अंसारी, आजाद अंसारी, घनश्याम सोनी एवं बरुण केशरी शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play