Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र की बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को पिस्टल के बल पर धमकाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर करीब एक वर्ष तक ब्लैकमेल कर 30 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। रुपये मिलने बंद होने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर खोराबार थाना क्षेत्र के नोद उर्फ विनय यादव और मुकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खोराबार थाना क्षेत्र के सूबा बाजार निवासी विनोद यादव उर्फ विनय यादव अपने रिश्तेदार के यहां अक्सर पीपीगंज आता-जाता था।
इसी दौरान उसकी छात्रा और उसके परिवार से पहचान हो गई। आरोप है कि 10 जनवरी को जब परिवार के सदस्य खेत पर गए थे और वह घर पर अकेली खाना बना रही थी, तभी आरोपी घर में घुस आया। उसने जबरदस्ती करने का प्रयास किया और विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने करीब एक वर्ष तक उसे ब्लैकमेल किया और यूपीआई के माध्यम से चार-पांच किश्तों में लगभग 30 हजार रुपये वसूल लिए। जब छात्रा के पास रुपये खत्म हो गए तो उसने अपना सिम कार्ड बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने एक जुलाई को कथित रूप से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी परिचितों से मिलने पर परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद छात्रा ने तहरीर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play