Deoria News: ई रिक्शा चार्जिंग के दौरान किशोर को लगा करंट, मौत – Hindustan

Deoria News: सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के सिंगही में ई रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। किशोर अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष सुरौली व बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पंहुच कर घटना की जानकारी ली।

सुरौली थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी गिरीश चौहान का एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनका पुत्र किशन (16) नौवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की सुबह वह घर से निकलकर गांव के रास्ते से कहीं जा रहा था। रास्ते में एक व्यक्ति द्वारा ई रिक्शा चार्जिंग में लगाया गया था। चार्जिंग में लगाया गए तार में कहीं कट था जिसके संपर्क में किशन आ गया और उसे करंट का तेज झटका लग गया। झटका लगते ही दूर जा कर सिर के बल गिरा और और सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में उसे देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर किशन की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहन मनीषा, अंशु और शालू दहाड़े मारकर रोने लगी वहीं मां मीना देवी मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। किशन की मौत की सूचना मिलते पर दरवाजे पर गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई। करंट से मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरौली अविनाश कुमार मौर्य और बिजली विभाग कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

उसरा बाजार उपकेंद्र के एसडीओ अरुण कुमार ने कहा कि सिंगही गांव में किशोर की करंट से मौत हो गई है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय को घटना की जानकारी दे दी गई है। जांच कमेटी दो तीन दिन में घटना की जांच कर रिपोर्ट देगी।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News