Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाताडीएम नवीन कुमार ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ब डीएम के औचक निरीक्षण की खबर पहले से किसी को भी नहीं थी।डीएम श्नवीन कुमार के अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिकेत कुमार भी मौजूद थे।डीएम नवीन कुमार ने अस्पताल में गंदगी और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा।एक वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा गया।डीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।अस्पताल का निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था को अच्छे से देखा।डीएम नवीन कुमार ने अस्पताल के अलग अलग वार्डो का बारीकी से जायजा लिया ।
डीएम सीधे ओपीडी, वार्ड और दवा वितरण केंद्र पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।डीएम व एसडीएम प्रसव वार्ड भी पहुंचे।डीएम ने प्रसव वार्ड का जायजा लेते हुए वहां की व्यवस्था को देखा।इतना ही नहीं डीएम नवीन कुमार ने कुछ मरीजों से भी बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्था के बारे में पूछा।निरीक्षण में साफ-सफाई , कर्मचारियों की उपस्थिति में और मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की पड़ताल की गई।इस दौरान डीएम ने रजिस्टर की भी जांच की और कई बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देश दिया।डीएम नवीन कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन विभागों में कमियां है,उन्हें दूर किया जाएगा।सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन ने कहा कि डीएम द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play