भास्कर न्यूज | धमतरी
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार से द्वितीय मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन 12वीं कक्षा का हिन्दी पर्चा हुआ। जिले में परीक्षा संचालन के लिए 10 केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन एक भी नकल के प्रकरण नहीं बने। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक हुई। पहले दिन की परीक्षा में 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छात्रों ने बताया कि परीक्षा सरल रहा। 80 अंकों के सवाल पूछे गए थे।
निबंध में छत्तीसगढ़ में पर्यटन का महत्व, स्वास्थ्य और योग, साइबर अपराध का आतंक, वायु प्रदूषण- कारण और निदान पर 150 से 200 शब्दों में निबंध लिखने कहा गया था। इसके अलावा आवेदन पत्र में शैक्षणिक भ्रमण की अनुमति लेने, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध नियम के उल्लंघन को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखने कहा गया था। परीक्षा में संपादकीय से संबंधित भी सवाल पूछे गए थे। बीट किसे कहते हैं, समाचार के प्रमुख अंगों के नाम लिखिए, संपादकीय किसे कहते हैं, पत्रकार के कोई दो गुण लिखने कहा गया।
जैविक खेती की आवश्यकता विषय पर आलेख लेखन, इंटरनेट के जाल में बचपन विषय पर फीचर लेखन कहा गया। आज 10वीं का पहला पेपर गणित : 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई को गणित पेपर से शुरू होगी। 11 को हिन्दी, 14 को अंग्रेजी, 15 को व्यावसायिक पाठ्यक्रम, 16 को विज्ञान, 18 को सामाजिक विज्ञान, 20 जुलाई को तृतीय भाषा संस्कृत का पेपर होगा। कक्षा 12वीं का दूसरा पेपर 10 को अंग्रेजी, 11 को संस्कृत, 13 को इतिहास, 15 को भूगोल व भौतिक शास्त्र, 16 को समाजशास्त्र, 17 को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, शरीर क्रिया विज्ञान, 18 को मनोविज्ञान, 20 को व्यवसायिक, 21 को गणित, कम्प्यूटर, गृहविज्ञान और 22 जुलाई को जीव विज्ञान व अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी।
लॉक तोड़कर निकाले प्रश्न पत्र केंद्रों में परीक्षा के घंटेभर पूर्व प्रश्न पत्र थाने से लगाया गया। वहां अधिकारी व पुलिस की मौजूदगी में वन टाइम लॉक तोड़कर प्रश्न पत्र निकाला गया। इसके बाद फिर से वन टाइम लॉक लगा दिया गया। इसे दूसरी परीक्षा में निकालने से पहले तोड़ा गया। यह सभी परीक्षा में किया जाएगा। मौके पर ही प्रश्न पत्र की पहचान की गई। ब्लाक दर्ज उपस्थित अनुपस्थित धमतरी 87 71 16 कुरूद 81 72 09 मगरलोड 34 31 03 नगरी 18 15 03 कुल 220 189 31
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.