बारिश का रेड-ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, जानिए किन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी – AajTak

Feedback
देशभर में मॉनसून की बारिश अब आफत बनने लगी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक साथ रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, यूपी-उत्तराखंड और केरल जैसे राज्यों में भी भारी बारिश का संकट मंडरा रहा है. आइए जानते हैं किस राज्य और किन जिलों के लिए क्या चेतावनी जारी की गई है.
रेड अलर्ट (Red Alert)
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के सभी जिलों और हरियाणा के कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के मुताबिक, इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही 15 मिलीमीटर प्रति घंटे से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है.
9 जुलाई को दिल्ली और हरियाणा के इन जिलों में रेड अलर्ट
जानिए मौसम विभाग के रेड-येलो-ऑरेंज-ग्रीन कलर कोड का मतलब

ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)
मौसम विभाग (IMD) का ऑरेंज अलर्ट उन इलाकों के लिए है जहां 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 5-15 मिलीमीटर प्रति घंटे की दर से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
आइए जानते हैं 9 जुलाई को किस राज्य के कौन से जिलों में ऑरेंज अलर्ट है
Keralam | IMD issues ‘Orange’ alert for Kozhikode, Wayanad and Malappuram districts, withdraws earlier issued ‘Red’ alert pic.twitter.com/Rwl65uce73
येलो अलर्ट (Yellow Alert)
मौसम विभाग (IMD) का सबसे आम अलर्ट येलो होता है. जब मौसम में बदलाव आने वाला होता है तो मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी करता है. इसमें मौसम खराब हो सकता है लेकिन बहुत ज्यादा खतरा नहीं होता. मॉनसून सीजन में अकसर सभी जगहों पर मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी रहता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News