VIDEO: कैब में बैठते ही पैसेंजर ने जला ली सिगरेट, भड़क गया ड्राइवर, उतार दिया 'भूत' – Hindustan

Cab Driver Viral Video: शहरों में टैक्सी का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। तमाम ऐप्स के जरिए लोग रोजाना एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। कई बार टैक्सी ड्राइवर और पैसेंजर्स के बीच में लड़ाई भी हो जाती है। इसमें कभी ड्राइवर सही होता है तो कभी यात्री। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक टैक्सी ड्राइवर और पैसेंजर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें, कार में बैठकर पैसेंजर युवक सिगरेट पीने लगता है, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर उस पर भड़क जाता है और नीचे उतार देता है। वह कहता है कि टैक्सी ड्राइवर हूं, नौकर नहीं हूं। युवक भी सिगरेट जलाने के पीछे कई तर्क देता है, लेकिन ड्राइवर उसे कार से नीचे उतारकर उसका भूत उतार देता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में टैक्सी ड्राइवर पीछे बैठे युवक से कहता हूं कि सिगरेट पी रहे है, किससे पूछा है? क्या मुझसे आपने पूछा? इस पर युवक कहता है कि क्या मैं सिगरेट नहीं पी सकता हूं? मुझे किससे पूछने की जरूरत है। यह टैक्सी है, मैंने किराया दिया है। बारिश में कहां जाऊंगा। इस पर ड्राइवर कहता है कि यह टैक्सी मेरी है, आपने खरीद थोड़ी ली है। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई होती रहती है, जिसके बाद ड्राइवर उसे नीचे उतार देता है। वह कहता है कि मैं अपनी कार में स्मोकिंग नहीं अलाऊ करता हूं

ड्राइवर कहता है कि पैसे का रौब किसी और को दिखाना। टैक्सी ड्राइवर हूं, तुम्हारा नौकर नहीं हूं। दोनों के बीच का यह वीडियो एक्स पर वायरल हो गया है। लाखों व्यूज आ चुके हैं। लोग टैक्सी ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं और कार में सिगरेट पीने पर युवक को सुना रहे हैं। लक्ष्य मेहता ने वीडियो पोस्ट किया है, जिस पर 36 लाख व्यूज आए हैं। 900 से ज्यादा लोग कमेंट्स करके अपनी राय दे रहे हैं। साढ़े सात हजार के करीब रिपोस्ट हुए हैं।

दिनेश जोशी नाम के यूजर ने लिखा कि बिल्कुल ठीक किया। दिनेश नामक यूजर कहते हैं कि ड्राइवर ने बिल्कुल ठीक किया। उसकी बिना इजाजत के कार में स्मोक करना कितनी खराब बात है। ज्यादा यूजर्स ने कैब ड्राइवर के तर्क को सही ठहराया है और कहा है कि बस कार बुक कर लेने से आप उसके मालिक नहीं बन जाते। मेरा ड्राइवर को पूरा सपोर्ट है। एक अन्य यूजर ने कहा कि कैब ड्राइवर यूं तो सही है, लेकिन उसे शुरुआत में पॉलाइट तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए थी।

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News