Balia News: बलिया, संवाददाता। सिकंदरपुर नगर में 16 जुलाई को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को सिकंदरपुर कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला जाए तथा सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस देर रात तक न निकाला जाए और पुरानी परंपराओं एवं निर्धारित मार्ग से ही निकालें। उन्होंने आयोजकों से आपसी समन्वय बनाकर जुलूस निकालने का समय निर्धारित करने तथा इसकी सूचना समय रहते प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।
कहा कि सिकंदरपुर की लगभग 50 हजार की आबादी आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रही है, सभी लोग मिलजुलकर पर्व को शांतिपूर्ण मनाएं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान प्रशासन ने महावीर जुलूस से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित लोगों से सुझाव लिए गए। प्रशासन ने विश्वास जताया कि सभी वर्गों के सहयोग से महावीर झंडा जुलूस जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play