Balia News: नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार सहायक अध्यापक गुलाम मुस्तफा को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक शिक्षा क्षेत्र नवानगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय लीलकर में तैनात था।
बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी (नवानगर) पंकज कुमार सिंह की आख्या तथा दर्ज मुकदमा के आधार पर यह कार्रवाई की है। निलंबन आदेश के अनुसार आरोपी शिक्षक को पांच जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके बाद उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग ने शिक्षक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब शिक्षा विभाग ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play