Lakhimpur Khiri News: शारदा के साथ अब मोहाना नदी का जलस्तर भी बढ़ा, कटान का डर – Hindustan

Lakhimpur Khiri News: मानसून की शुरुआत से ही नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। पहले फूलबेहड़ में शारदा नदी और अब भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मोहाना की लहरें आगे बढ़ रही हैं। मोहाना नदी का जलस्तर दो दिन पहले हुई बरसात से बढ़ा है। नदी का जलस्तर सिंचाई विभाग की बनाई ठोकर के बराबर पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों व किसानों में कटान को लेकर दहशत है। नदी के पास बसे गांव के लोगों को अपनी फसलें संकट में दिख रही हैं। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग ने जसनगर गांव और रेलवे ट्रैक को बचाने के लिए एक किलोमीटर लंबी ठोकर कुछ दिन पहले बनवाई है। इसके बावजूद नदी के पानी पर कोई लगाम लगती नहीं दिखाई दे रही है। नदी का जलस्तर बीते दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। कौड़ियाला घाट और बाबापुरवा गांवों के किसान श्यामलाल, कमलेश और रामकिशोर ने बताया कि उनके खेतों के सामने एक किलोमीटर दूरी तक ठोकर नहीं बनाई गई है। इसे नदी की कटान का खतरा बढ़ गया है। ठोकर बनाते समय भी पूर्व प्रधान राजाराम ने सिंचाई विभाग के अफसरों से जसनगर के पास बनी ठोकर को कौड़ियाला तक बनाने का अनुरोध किया था, लेकिन महकमे ने इस बात ध्यान ही नहीं दिया। विभाग के जेई नितिन यादव ने बताया कि बजट के मुताबिक ठोकर बनाई गई है। नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ा है। अभी इससे कटान का खतरा नहीं है। कटान रोकने का बंदोबस्त किया गया है, फिर भी रोज नजर रखी जा रही है。
तीन बीघा जमीन काट चुकी है शारदा नदी
महेवागंज,संवाददाता।
शारदा औऱ घाघरा किनारे बसे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई है। उन्हें भू कटान से उजड़ने की चिंता सताने लगी है। हांलाकि राहत की बात यह कि मुख्य नदिया अभी पूरे उफान पर नही हैं। घटते बढ़ते जलस्तर के बीच एक दिन पूर्व शारदा नदी निघासन तहसील के ग्रंट नं 12 में करीब तीन बीघा कृषि भूमि को समेट चुकी है। इस बीच राहत की बात यह कि गुरुवार को नदी में कटान नहीं हुआ है। खास यह कि शारदा तटबन्ध के अंदर सैकड़ो गांव बसे है। नदी उफनाने पर गांव टापू बन जाते है। घर बार छोड़ लोग पलायन को मजबूर होते है। भू कटान भी होता है। पिछले बरस दर्जनों घर, विशाल मन्दिर औऱ सैकड़ो हेक्टेयर कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। डूब क्षेत्र होने से यहां बाढ़ कटान रोधी परियोजनाएं धूल फांकती है। नदी के खौफ से अब तक सैकड़ो लोग विस्थापित हो चुके हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News