केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड के बाद भारी तबाही – BBC

केरल के वायनाड ज़िले में मंगलवार, 7 जुलाई को भूस्खलन से भारी तबाही मची. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई.
पांच लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मलबा बहकर आगे बढ़ते हुए सड़क पर मौजूद गाड़ियों-लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है.
न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक ये भूस्खलन वहां हुआ है, जहां मलप्पुरम को वायनाड से जोड़ने वाले टनल रोड प्रोजेक्ट का काम चल रहा है.
इस भूस्खलन की वजह से 9 लोग घायल भी हुए थे, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से दो डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं. और 7 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है.
फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, आशंका है कि कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.
पुलिस और NDRF की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं.
भूस्खलन वाली जगह पर रहने वाले 42 परिवारों से कुल 142 लोगों को सुरक्षित रिलीफ कैंप में पहुंचाया गया है.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News