Hazaribagh News: सांगठनिक विवाद के बाद जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप से विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल कमेटी गठित – Hindustan

Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भाजपा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल कमेटी में नए मंडल अध्यक्ष के चुनाव के बाद से कार्यकर्ताओं के बीच उपजे गहरे असंतोष पर विराम लगाने की कोशिश की है। मामले पर उन्होंने स्वयं संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करते हुए मंडल कमेटी का विस्तार किया है। जिससे पूरे मंडल कमेटी में खुशी की लहर है।

मंडल कमेटी में अध्यक्ष रवि पांडेय के अलावा उपाध्यक्ष में सीमा देवी, बिनोद गुप्ता, सुनील मिश्रा तथा प्रभु विश्वकर्मा, महामंत्री में गौतम भारती व राजेश सोनी, मंत्री में संदीप कसेरा, अंजू देवी, मंजीत सिंह, बिशुन साव, कोषाध्यक्ष अनुभव भारती, सोशल मीडिया प्रभारी जीवन सोनी तथा मीडिया प्रभारी में सुबोध मिश्रा शामिल किए गए हैं। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने इस नवगठित कमेटी के लिए जिलाध्यक्ष तथा सांसद मनीष जायसवाल का आभार जताया है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के चुनाव के बाद से संगठन में विवाद गहराता जा रहा था। जिससे संगठन का कार्य ठप सा हो गया था। कुछ लोग पार्टी को अपनी मुठ्ठी में रखना चाहते थे। मामले पर सांसद एवं जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद उनकी मंशा विफल हुई है।

जिलाध्यक्ष द्वारा अनुशंसित कमेटी में पुराने तथा नए सभी तरह के कार्यकर्ताओं का समावेश है। इससे पूरे मंडल कमेटी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अब पश्चिमी मंडल कमेटी के सभी पदाधिकारी पार्टी संगठन के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ मजबूत करने का काम करेंगें।

हर्ष जताने वालों में नवमनोनीत पदाधिकारियों के अलावा मधुसूदन प्रसाद, डोमन गुप्ता, रीना बर्मन, राजू श्रीवास्तव, कन्हाय यादव, धर्मवीर यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News