Bareily News: संविदा बिजली कर्मियों की समस्याओं पर बनी सहमति – Hindustan

Bareily News: विद्युत संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक ऑल ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारियों और विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों के बीच हुई। जिसमें कर्मचारियों के करीब 10 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी मुद्दों पर आम सहमति बनी। ‎बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता ने कंपनी के ब्रांच मैनेजरों को संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में विभाग की ओर से रामपुर रोड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, शाहजहांपुर रोड के अधिशासी अभियंता जय सिंह, रिठौरा के उपखंड अधिकारी, कार्यकारी सहायक रोहित कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
कंपनी की ओर से ऑल ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का प्रतिनिधित्व ब्रांच मैनेजर योगेंद्र सिंह, राहुल सिंह और सुपरवाइजर रोहित कुमार ने किया। विद्युत संविदा मजदूर संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश बरेली जोन के पदाधिकारियों में प्रदेश महामंत्री सुनील गोस्वामी, जोन अध्यक्ष नरेश पाल सिंह, जिला अध्यक्ष जहीर खान, संगठन मंत्री संतोष कुमार और आंवला के डिवीजन अध्यक्ष महेश चंद्र सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नरेश पाल सिंह ने बताया कि वार्ता पूरी तरह सकारात्मक रही और प्रबंधन ने कर्मचारियों के हित में जल्द कदम उठाने का भरोसा दिया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News